उत्तराखंड में 3% महंगाई भत्ते का आदेश, अब 63% हुआ महंगाई भत्ता (DA ) ।

उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे यह अब 60% से बढ़कर 63% हो गया है। इस संबंध में वित्त (पेंशन) अनुभाग-10 द्वारा 05 नवंबर 2026 को कार्यालय-ज्ञाप जारी कर दिया गया है।

मुख्य बातें:

  • बढ़ी हुई दर: महंगाई भत्ते की दर 60% से बढ़ाकर 63% कर दी गई है, जो 01 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।
  • भुगतान: बढ़ी हुई दर के साथ मासिक वेतन का भुगतान माह नवंबर 2026 (दिसंबर में मिलने वाले वेतन) से किया जाएगा।
  • एरियर (बकाया): 01 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक के बढ़े हुए महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान नकद रूप में नवंबर 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा।

 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post