उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा राज्य स्तरीय भाषायी प्रतियोगिताओं की घोषणा
देहरादून, 12 अगस्त 2025 — उत्तराखंड भाषा संस्थान, देहरादून ने वर्ष 2025 के अंतर्गत राज्य स्तरीय भाषायी प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा की है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक लेखन, अभिव्यक्ति क्षमता तथा मातृभाषा के प्रति प्रेम को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी—पहला वर्ग कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए तथा दूसरा वर्ग कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए।
पहला वर्ग (कक्षा 6 से 8 तक)
-
कविता लेखन
-
विषय: पूर्व की पहली किरण या यहीं कहीं
-
कविता अधिकतम 16 पंक्तियों में हिंदी भाषा में लिखी जानी चाहिए, जो मौलिक, स्वच्छ एवं हस्तलिखित हो।
-
-
कहानी लेखन
-
विषय: पहाड़ी जंगल या गांव की चहकती गलियां
-
कहानी अधिकतम 300 शब्दों में हिंदी भाषा में मौलिक, स्वच्छ एवं हस्तलिखित रूप में प्रस्तुत की जानी चाहिए।
-
दूसरा वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक)
-
निबंध लेखन
-
विषय: पुस्तकें और सोशल मीडिया या मेरे जीवन का लक्ष्य
-
निबंध अधिकतम 500 शब्दों में मौलिक, स्वच्छ एवं हस्तलिखित होना चाहिए।
-
-
यात्रा विवरण लेखन
-
विषय: मेरी पहली यात्रा या मेरी बेहतरीन यात्रा
-
यात्रा विवरण अधिकतम 500 शब्दों में हिंदी भाषा में मौलिक, स्वच्छ एवं हस्तलिखित रूप में होना चाहिए।
-
प्रतियोगिता की मुख्य बातें
-
प्रत्येक विद्यालय से प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक द्वारा चयनित प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे।
-
केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी विद्यार्थी ही इसमें शामिल हो सकते हैं।
-
2024 में पुरस्कृत छात्र 2025 की उसी श्रेणी में पुनः भाग नहीं ले सकेंगे।
-
प्रविष्टियां 30 अगस्त 2025 तक शाम 5 बजे तक उत्तराखंड भाषा संस्थान, देहरादून में प्राप्त हो जानी चाहिए।
-
परिणाम हिंदी दिवस, 14 सितंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।
पुरस्कार राशि
-
प्रथम पुरस्कार: ₹7000
-
द्वितीय पुरस्कार: ₹5000
-
तृतीय पुरस्कार: ₹4000
-
सांत्वना पुरस्कार: ₹3000
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी उत्तराखंड भाषा संस्थान के फोन नंबर 7830005969 या वेबसाइट www.ubs.uk.gov.in से संपर्क कर सकते हैं।
यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान को भी प्रोत्साहित करेगी।
शिक्षक भास्कर जोशी
Post a Comment