निष्ठा (NISHTHA) 2026-27 ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु दीक्षा (DIKSHA) पोर्टल पर पंजीकरण एवं कोर्स पूर्ण करने के संबंध में ।
समस्त शिक्षक साथियों को सूचित किया जाता है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखण्ड के पत्र के अनुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 में सभी शिक्षकों के लिए NISHTHA Online Courses संचालित किए जा रहे हैं।
SCERT के निर्देशानुसार प्रत्येक शिक्षक को DIKSHA Portal पर पंजीकरण कर निर्धारित अवधि में अपने कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
पंजीकरण प्रारम्भ: 21 अप्रैल 2026
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
कोर्स पूर्ण करने की अंतिम तिथि: 15 सितम्बर 2026
NISHTHA के तीन प्रमुख कोर्स
NISHTHA Category-I
Standard Courses (NEP एवं NCF आधारित)
NISHTHA Category-II
Proficiency Courses (Pedagogy एवं Subject आधारित)
NISHTHA Category-III
Advanced Courses (उभरते विषय एवं विस्तृत अध्ययन)
DIKSHA ऐप कैसे डाउनलोड करें?
Android मोबाइल
Google Play Store खोलें।
Search करें DIKSHA
NCERT द्वारा प्रकाशित DIKSHA App इंस्टॉल करें।
Install होने के बाद ऐप खोलें।
DIKSHA ऐप में लॉगिन कैसे करें?
Step 1
ऐप खोलें।
Step 2
भाषा चुनें।
Step 3
राज्य में उत्तराखण्ड चुनें।
Step 4
Login / Sign In पर क्लिक करें।
Step 5
मोबाइल नंबर दर्ज करें।
Step 6
OTP आएगा।
OTP भरकर Verify करें।
Step 7
अपनी प्रोफाइल पूरी करें।
यदि पूछा जाए तो
Teacher चुनें।
विद्यालय का नाम चुनें।
UDISE Code चुनें।
जिला, विकासखण्ड आदि भरें।
यदि पहले से DIKSHA अकाउंट बना हुआ है
वही मोबाइल नंबर प्रयोग करें।
OTP द्वारा Login करें।
नया अकाउंट बनाने की आवश्यकता नहीं है।
कोर्स कैसे प्राप्त करें?
Login करने के बाद
Explore Courses अथवा Courses पर जाएँ।
यदि कोर्स दिखाई न दे तो नीचे दिए गए लिंक को मोबाइल में खोलें।
मोबाइल में लिंक खुलते ही Open in DIKSHA App का विकल्प आएगा।
उस पर क्लिक करें।
फिर
Join Course / Enroll
पर क्लिक करें।
इसके बाद कोर्स आपके DIKSHA Dashboard में जुड़ जाएगा।
उपलब्ध NISHTHA Courses
Course 1
https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1126§ion=2373
Course 2
https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1337§ion=2779
Course 3
https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1124§ion=2378
Course 4
https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1127§ion=2372
कोर्स कैसे पूरा करें?
प्रत्येक मॉड्यूल खोलें।
वीडियो देखें।
PDF एवं अध्ययन सामग्री पढ़ें।
सभी गतिविधियाँ पूर्ण करें।
अंत में Assessment/Quiz दें।
न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करें।
सभी मॉड्यूल 100% Complete होने चाहिए।
प्रमाण पत्र (Certificate)
जब पूरा कोर्स सफलतापूर्वक समाप्त हो जाएगा तब DIKSHA Portal पर Certificate उपलब्ध हो जाएगा।
उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें तथा आवश्यकता अनुसार विद्यालय/कार्यालय में उपलब्ध कराएँ।
ध्यान रखने योग्य बातें
केवल Registered मोबाइल नंबर से Login करें।
एक ही मोबाइल नंबर से बार-बार नया Account न बनाएं।
प्रोफाइल में सही विद्यालय एवं UDISE Code चुनें।
इंटरनेट की अच्छी सुविधा होने पर कोर्स करें।
अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
प्रत्येक शिक्षक अपना प्रशिक्षण समय से पूर्ण करें।
समस्त शिक्षक साथियों से अनुरोध
सभी शिक्षकगण आज ही DIKSHA ऐप इंस्टॉल कर Login करें, अपने प्रोफाइल का सत्यापन करें तथा दिए गए NISHTHA Courses में Enroll होकर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशिक्षण पूर्ण करें, जिससे SCERT उत्तराखण्ड एवं शिक्षा विभाग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
"समय पर प्रशिक्षण पूर्ण करें — अपनी व्यावसायिक दक्षता बढ़ाएँ तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन में सहभागी बनें।"
शिक्षक भास्कर जोशी ।
व्हाट्सएप :मेरे राष्ट्रीय शैक्षिक समूह में आपका स्वागत है ।

Post a Comment