उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित, 20 मई को समस्त कार्यालय व शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद ।


 

शोक संदेश एवं अवकाश सूचना

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जननेता मेजर जनरल के आकस्मिक निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके निधन पर राज्य सरकार द्वारा तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 20 मई 2026 को उत्तराखंड के समस्त सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य शासकीय प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। साथ ही शोक अवधि के दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

प्रदेशवासियों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🙏



0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post