उत्तराखंड सरकार युवाओं के लिए लेकर आई ड्रोन एप्लीकेशन की ट्रेनिंग का सुनहरा अवसर ।

देहरादून।
निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, उत्तराखंड की ओर से राज्य के युवाओं (महिला एवं पुरुष) के लिए “ट्रेनिंग ऑन ड्रोन एप्लीकेशन एंड सर्टिफिकेट इन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी” कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह 37 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 25 फरवरी 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक देहरादून में आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।

ड्रोन ऑपरेटर से लेकर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी तक विशेषज्ञ बनने का मौका

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में ड्रोन संचालन के साथ-साथ ड्रोन फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और किसान ड्रोन प्रशिक्षण भी शामिल रहेगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे वे भविष्य में ड्रोन ऑपरेटर, सर्वेक्षण विशेषज्ञ या मीडिया प्रोडक्शन से जुड़े कार्यों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लिए अवसर

इस योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (31 दिसंबर 2025 को 18 वर्ष पूर्ण होना आवश्यक)। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।

37 दिन तक निःशुल्क आवासीय सुविधा

प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा और प्रतिभागियों को 37 दिनों तक हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कुल प्रशिक्षण अवधि लगभग 330 घंटे (प्रतिदिन 9 घंटे) की रहेगी।

जनपदवार सीटें निर्धारित

राज्य के विभिन्न जनपदों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रमुख जिलों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी शामिल हैं। चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों में से पात्र अभ्यर्थियों का किया जाएगा।

युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, पीआरडी स्वयंसेवक तथा अन्य पात्र युवा आवेदन कर सकते हैं। चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने जनपद के जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग के ई-मेल [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।

युवा ध्यान दें — आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़कर समय रहते आवेदन करें।

यह पहल राज्य सरकार द्वारा युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उन्हें रोजगारपरक कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ड्रोन तकनीक आज कृषि, सर्वेक्षण, आपदा प्रबंधन और मीडिया जैसे क्षेत्रों में तेजी से उपयोग में लाई जा रही है, ऐसे में यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए करियर का नया द्वार खोल सकता है।

शिक्षक भास्कर जोशी 

(शिक्षा से सूचना तक )

1 Comments

  1. इसमें दुसरे राज्यों के प्रक्षिशाण ले सकते हैं ? क्या

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a Comment

Previous Post Next Post