श्री गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश ।

श्री गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में श्री गुरु गोविन्द सिंह जयंती के अवसर पर दिनांक 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

राज्यपाल, उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों में उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस संबंध में शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को उक्त अवकाश की जानकारी समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

शिक्षक भास्कर जोशी 

(शिक्षा से सूचना तक )


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post